मिर्ज़ापुर सपाइयों ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी ने महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन कर जयंती मनाई , इस मौके पर वक्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया , जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी ने न केवल देश को आजादी दिलाई बल्कि आजादी के बाद भी उन्होंने तानाशाह सरकारों को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई , देश की राजनीति में उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाइयां लोकतंत्र को बचाने की एक नजीर पेश करती हैं , हम सभी को महान स्वतंत्रता सेनानी के पद चिन्हों पर चलते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ता किसान, मजदूर, गरीब सभी वर्गों का साथ निभाए , इसी से पार्टी को तरक्की मिलेगी , जयंती कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेन्द्र सिह पटेल, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, रामगोपाल बिन्द, राजेश भारती, झल्लू यादव, चन्दन पटेल, सलीम बादशाह, चन्दन यादव, के साथ तमाम और लोग मौजूद रहे ,