मिर्ज़ापुर सपा प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने पेश की मानवता का मिसाल दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से ले गए अस्पताल
मिर्ज़ापुर से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से बनाये गए प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने बीती रात मानवता का मिसाल पेश किया, जिसको लेकर हर तरफ उनकी सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है , दरसल पूरा मामला ये है कि बीती रात लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द अपनी गाड़ी से चुनाव प्रचार करने निकले थे , मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास ऑटो रिक्शा और साइकिल सवार में टक्कर हो जाने के बाद युवक सड़क किनारे घायल व्यस्था में पड़ा रहा, पड़े व्यक्ति को देख सपा सांसद प्रत्याशी अपनी गाड़ी से उतरकर अपने लोगो के साथ घायल युवक को पकड़कर अपनी गाड़ी से लेकर जिला मंडलीय अस्पताल इलाज कराने लेकर पहुंच गए, उनके द्वारा घायल के प्रति मानवता देख हर तरफ उनके सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है ,