मिर्ज़ापुर सपा पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मिर्ज़ापुर सपा पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर आज जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया, बताया गया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता व कार्यकर्ताओ ने आज 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे, जिसमें पीडीए पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाए जा रहे हैं, जिससे तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए, जमीन से जुड़े पेड़ों की आवश्यकता है, इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पीडीए पेड़ पौधारोपण के इस आंदोलन को हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे , हम लोग अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक सप्ताह पौधारोपण करेंगे, जन्मदिन मनाने वालों में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, आशीष यादव, रामजी मौर्य, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, सहित और भी अन्य लोग शामिल रहे ,