मिर्ज़ापुर सपा नेताओ ने फूलन देवी का शहादत दिवस मनाकर दी श्रद्धांजलि
मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के कार्यकार्ताओं ने आज सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया और उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से शिक्षित संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कार्यकर्ता पूर्व सांसद फूलन देवी के न्याय के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे, जातिवादी पुरुष प्रधान समाज से अन्याय अत्याचार को उखाड़ फेंकने के लिए वीरांगना फूलन देवी ने डटकर सामना किया, उन्होने कहा कि सपा से सांसद बन शोषितों, वंचितों, पिछड़ों खासकर महिलाओं के हक के लिये सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का काम किया, चौधरी ने कहा कि फूलन देवी का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि गरीबी से निकलकर मुकाम हासिल करने वाली फूलन देवी को सपा ने सम्मान दिया, जिससे वह दलितों, गरीबों की आवाज बन गई थी, शहादत दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से शिवशंकर सिंह यादव, आदर्श यादव, रामगोपाल बिन्द, झल्लू यादव, संजय यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, रामजी बिन्द, राजकुमार यादव, परवीन बानो सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे ,