मिर्ज़ापुर सपा नेताओ ने जिला कार्यालय पर डॉo राममनोहर लोहिया की जयंती मनायी
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के नेताओ ने आज जिला कार्यालय पर डॉo राममनोहर लोहिया की जयंती मनायी , जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर कार्यकर्ताओं ने लोहिया के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया , विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला , इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन भी किया , उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया , जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे , लोहिया के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे , जब उनके पिता बापू से मिलने जाते थे तो साथ में लोहिया को भी ले जाते थे , इसके कारण बापू के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ , उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया ,
उन्होने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे , उनके सिद्धात और आदर्श पर चलने से आज लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है , इस अवसर पर शिवशंकर सिंह यादव , आशीष यादव , अशोक यादव , सुरेन्द्र सिंह पटेल , मुन्नी यादव , दामोदर प्रसाद मौर्या, जवाहर लाल मौर्या , सुनील पाण्डेय , राकेश यादव , सलीम बादशाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,