मिर्ज़ापुर सपा ने डा0 राममनोहर लोहिया के मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्वांजलि
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व समाजवादी विचारक डा. राममनोहर लोहिया की 56वीं पुण्यतिथि सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में डा0 राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया , आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने डा. लोहिया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. साहब समता, समानता, बन्धुत्व के पक्षधर थे , डा0 लोहिया ने देश में समाजवादी विचारधारा को प्रतिपादित किया , उन्होंने सप्तक्रांति का नारा देकर नर-नारी की भी असमानता दूर करने पर बल दिया , डॉ0 लोहिया एक गांधीवादी चिंतक, राजनीतिक, इतिहासकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक तथा विख्यात लेखक थे , उन्होंने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था, उन्होंने जातिविहीन समाज की कल्पना की थी , विचार गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, रोहित शुक्ला, दामोदर मौर्या, स्वामी शरण दूबे, नूरबानो, आदर्श यादव, भरत बिन्द, चन्दन यादव, सलीम बादशाह, आकाश यादव, के साथ अन्य लोगो ने डा0 लोहिया के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित कीं ,