मिर्ज़ापुर सपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन दो जगहो पर मनाया
मिर्ज़ापुर सपा नेताओ ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन नगर के दो जगहो पर लोक कल्याण दिवस’ के रूप में केक काटकर मनाया , एक ओर जहा जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर तो वही दूसरी तरफ जनसम्पर्क कार्यालय स्टेशन रोड पर पार्टी नेताओं ने केक काटकर मनाया , राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 50वे जन्म दिन पर मण्डलीय अस्पताल मे मरीजो को फल भी वितरण किया गया , ऐसे मौके पर नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा है , महात्मा गाॅधी, डा0 राममनोहर लोहिया और डा0 बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए हम लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समाजवादी के प्रति अपने को संकल्पित करते है , आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करेंगे , जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर लोग सांसद बनेगे , राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए माॅ विन्ध्यवासिनी से प्रार्थना कर उनके दीर्घायु की कामना की गयी ,