मिर्ज़ापुर सपा कार्यालय पर मनाई गयी स्व0 सांसद फूलन देवी की जयंती
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आज पूर्व सांसद स्व0 फूलन देवी की 60वीं जयंती मनाई गई , इस अवसर पर स्व0 सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्र्यापण करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला ,
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्वा थी फूलन देवी, आज समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्वo फूलन देवी की जयंती है , पूर्व सांसद फूलन देवी सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में समाज की मुख्यधारा में जुड़कर दो बार मिर्ज़ापुर से सांसद रही , उन्होने समाज को जागरूक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला, समाज के लोगो से आह्वान किया कि समाज जाागरूक हो ताकि अपने अधिकारो के लिए संघर्ष कर सके , जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओ के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाई ,