मिर्ज़ापुर सन्तनगर पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थान सन्तनगर पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में आज एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पर 16 जून को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिक पुत्री बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर धारा 363, 366 में मामला दर्ज कर लिया गया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक श्याम लाल पुलिस टीम के साथ नामजद अभियुक्त दीपक पुत्र अशर्फीलाल निवासी चक कोटार थाना हलिया को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,