मिर्ज़ापुर सन्तनगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने आज दहेज हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को राममनी जो तेन्दुहनी थाना लालगंज के रहने वाले ने अपनी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या करने के सम्बन्ध में नामजद के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना सन्तनगर पर पुलिस ने धारा 304बी, 498ए भादवि व ¾ डीपी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया था , आज उस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त शिवसुन्दर पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम पड़रिया कला थाना सन्तनगर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,