मिर्ज़ापुर संसदीय क्षेत्र के लहंगपुर में जनसंवाद के दौरान सरकार की योजनाओं पर विधायक पल्लवी पटेल ने किया तीखा हमला
मिर्जापुर लालगंज ब्लाक के लहंगपुर गांव में जन संवाद पखवाड़ा के तहत आज अपना दल कमेरावादी पार्टी अपने यात्रा के 11वें दिन लहंगपुर गांव में पहुंचा , पार्टी जनसंवाद के दौरान पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने सरकार की चल रही योजनाओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वादा किया था कि आपके खाते में 15-15 लाख आएंगे आया, आमदनी दुगनी भी नही हुई बल्कि हुआ क्या है, आपके खेतो में खड़ी फसल को छुट्टा सांड खा रहे है, आप लोग पांच किलो राशन लेकर अपने बच्चों की नौकरी दांव पर लगा रहे हो अपने खेत खलिहान को छुट्टा सांड से चरवा रहे हो, कैसे आपकी आमदनी बढ़ेगी , लेकिन वह पांच किलो राशन आप ले जरूर लेना क्यों कि ये उनका नही है, आपने ही धरती का सीना चीरकर उसे निकाला है , उन्हों ने कहा कि भारतीय समाज में भगवान राम के लिए आस्था पहले क्या कम थी , आस्था कल भी था आज भी है और कल भी रहेगी, पूछा कि मंदिर बनने से आपको क्या मिला, आपने झोला भर-भर कर दान दिया, जिसने सबको बनाया उसका घर आप बनाओगे, कितना पैसा चला गया जितना पैसा आप प्रतिष्ठा पर खर्च किया, अगर आप लोगों ने उतना पैसा समाज के लोगों को दिया होता तो हर घर में छत पड़ गई होती , उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने जा रहे हैं तो लाठी मिल रही है 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला के न्याय की मांग की जा रही है, जनता से पूछा कि 5 किलो राशन से परिवार आगे बढ़ सकता है, महीने भर वह खा सकता है, एक सिलेंडर मिलने के बाद क्या दूसरा भरवा सकते हैं, विकास का मतलब हमें नाली खड़जा और हैंडपंप बताया जाता है, आजादी की 75 साल नाली नहीं रही 10 साल और और नहीं रहेगा कुछ घट तो जाएगा नहीं, हैंडपंप के बगैर पानी पी रहे हैं 5 साल और पी लेंगे कुछ नहीं बिगड़ेगा , उन्होंने कहा कि कमाई नहीं होगी, आप अपना फसल छुट्टा पशुओं से नही बचा पाएंगे , बच्चों को नही पढ़ा पाएंगे,