मिर्ज़ापुर संयुक्त मोर्चा के बैनल तले अधिवक्ताओ, व्यापारियों, समाज सेवी लोगो ने ईवीएम हटाओ का किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर संयुक्त मोर्चा के बैनल तले आज अधिवक्ताओ, व्यापारियों, समाज सेवी लोगो ने ईवीएम हटाओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित माॅग पत्र जिलाधिकारी को सौपा , आगामी चुनाव में मतदान के लिए प्रयोग होने वाले ईवीएम मशीन और वीवी पैट मशीनो का प्रयोग तत्काल बन्द कर बैलेट पेपर से स्वतंत्र व निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने की माॅग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनल तले अधिवक्ताओ, व्यापारियों, समाज सेवी, बुद्वजीवी लोगो ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित माॅग पत्र जिलाधिकारी को सौपा, इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे मतदान के लिए ईवीएम और वीवी पैट मशीनो में जो मतदान प्रक्रिया अपनायी जा रही है, वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं है, ईवीएम मशीनो को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय, जिससे चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी हो सके , माॅग पत्र सौपने वालो में देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिह पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, अमिताभ पाण्डेय, मुन्नी यादव, रामगोपाल बिन्द, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, चन्दन यादव, परवीन बानो, नेहा, शकील अहमद, के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे ,