मिर्ज़ापुर संतनगर में भीषण सड़क हादसा बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम गोहिया के पास बारात से लौटकर घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार ग्राम गोहिया के पास सड़क पर ईट लड़े खड़े टैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गए , एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की इस दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी , घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसाए मोटरसाइकिल संख्या-UP 63 AR 0527 पर सवार चार युवक 1-सुमेश पुत्र रवि पाल उम्र करीब 15 वर्ष, 2-अंकित मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 16 वर्ष निवासीगण पटेहरा कलां थाना संतनगर , 3-अर्पित पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय उम्र करीब 16 वर्ष निवासी रजपुर रेक्सा थाना संतनगर व 4-गणेश पुत्र हरिहर यादव उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बहरछठ थाना संतनगर, जो बारात से वापस आ रहे थे , ईंट लदा ट्रैक्टर पंक्चर होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा था , जिसमें पीछे से मोटरसाइकिल सवार टकरा गये , इस दौरान चारों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना संतनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक उपरोक्त चारों युवको के शव को कब्जें में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा किया ,