मिर्ज़ापुर संकल्प विकसित भारत यात्रा में मोदी, योगी की समस्त योजनाओ के बारे में प्रधान इंश पटेल ने जनता के बीच की चर्चा
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर के प्रधान व प्रधान संग के अध्यक्ष इंश पटेल आज राजगढ़ के ग्राम पंचायत बड़ागांव में संकल्प विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर ग्राम पंचायत बड़ागांव में मौजूद जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में जनता और ग्रामीणों के बीच एक एक योजना के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीणों और जनता को हर सरकारी योजना की जानकारी दिया , गोल्हनपुर के प्रधान व प्रधान संग के अध्यक्ष इंश पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाला रथ के माध्यम से जनता के बीच सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा कैंप लगाकर सरकार की तमाम योजनाओं के लिए लाभार्थियों का फॉर्म भरवाकर लाभान्वित किया जा रहा है , मोदी वैन के द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है , जिससे सभी जनमानस तक जानकारी पहुंच सके ,