मिर्ज़ापुर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरो में बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने पहुँचे शिवभक्त
मिर्ज़ापुर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आज जनपद में भगवान शिव भोले नाथ के हर मंदिरो में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया , आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिव भक्त जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर पहुंचने लगे, कई मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही , लोग जल लेकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे , शिव भक्त बेलपत्र चढ़ाकर भगवान का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए भगवान से प्रार्थना किया ,