मिर्ज़ापुर श्रम विभाग कन्या विवाह अनुदान में बड़ा घोटाला जांच करने पहुंचे उच्च अधिकारी से मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर श्रम विभाग द्वारा गरीब परिवार को मिलने वाली कन्या विवाह अनुदान को लेकर सिटी ब्लॉक के गोपालपुर गांव बड़ा घोटाला सामने आने पर आज श्रम विभाग के उच्च अधिकारी पंकज राणा पूरे मामले की जांच करने पहुंचे , मिली जानकारी के अनुसार सिटी ब्लॉक के गोपालपुर गांव में फर्जी अभिलेख के आधार पर आपत्रो को योजना का लाभ दे दिया गया था, श्रम विभाग के उच्च अधिकारी पंकज राणा के प्रथम जांच में ग्राम प्रधान से लेकर कई लोगो की भूमिका संदिग्ध है, की अपात्रों को फर्जी अभिलेखो के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया गया, घोटाले की शिकायत मिलने पर श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों पंकज राणा द्वारा कन्या विवाह अनुदान में किए गए घोटाले की जांच की जा रही है , अपात्रों को लाभार्थी बनाकर फर्जी अभिलेखो के आधार पर योजना का लाभ दिलाया गया है, जब कि पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ नही मिला, कन्या विवाह अनुदान घोटाले की जांच कर रहे श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों पंकज राणा जल्द ही पूरे घोटाले का जांच रिपोर्ट बनाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे,