मिर्ज़ापुर शास्त्री ब्रिज पर 27 अक्टूबर को लोड टेस्टिंग के लिये आवागमन रहेगा बन्द
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि मिर्ज़ापुर , भदोही सहित अन्य जनपदों के लिए जाने वाले लुम्बिनी- दुद्धी राज्य मार्ग संख्या-5 के कि0मी0 310-311 में गंगा नदी पर निर्मित शास्त्री सेतु के मरम्मत के बाद लोड टेस्टिंग के लिये शास्त्री सेतु को दिनांक 27 अक्टूबर को दोपहर 11.00 बजे से शाय: 05.30 बजे तक करीब 6.30 घण्टे के लिये यातायात के लिए पूर्णतयः बन्द रहेगा , ताकि इस दौरान सेतु पर लोड टेस्टिंग की कार्यवाही निर्बाध रूप से सेतु निगम द्वारा कराया जा सके ,