मिर्ज़ापुर शास्त्री पुल 27 अक्टूबर को पूर्ण रूप से रहेगा बन्द पैदल भी नही जा सकेंगे यात्री
मिर्ज़ापुर गंगा नदी का शास्त्री पुल कल यानी 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से सांय 05 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगा , समस्त प्रकार के वाहनो एवं पैदल यात्री के आवागमन के लिये पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा , उप परियोजना प्रबंधक आर0एस0 उपाध्याय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि लुम्बिनी दुखी राज्य मार्ग संख्या-5 के कि०मी० 310-311 में गंगा नदी पर निर्मित शास्त्री सेतु के मरम्मत किये जाने हेतु लोड टेस्टिंग के लिये दिनांक 27.10.2023 सुबह 11.00 बजे से साय: 05.30 बजे तक समस्त प्रकार के वाहनो एवं पैदल यात्री के आवागमन के लिये शास्त्री सेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा , लोड टेस्टिंग का कार्य सुबह 11.00 बजे से साय: 05.30 बजे तक पूर्ण कर लिया जायेगा , सेतु पर आवागमन के व्यैल्पिक व्यवस्ता के लिए गंगा नदी सेतु भटौली घाट का उपयोग किया जायेगा ,