मिर्ज़ापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी घाट पर गंगा नदी में डूबती एक महिला को लोगो ने बचाया
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी घाट पर आज सुबह गंगा नदी में डूबती 30 वर्षीय महिला को लोगो ने बड़ी मुश्किल से बचाया, मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे के आस पास कचहरी गंगा घाट पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे, कि तभी स्नान कर रहे लोगो को उनसे कुछ दूर कचहरी बाबा मंदिर के करार के पासएक महिला डूबती नजर आयी, महिला का दोनों हाथ पानी के ऊपर लिखाई दे रहा था, घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने अपनी जान पर खेलकर कपड़े को सहारा बनाते हुए किसी प्रकार गंगा की लहरों से महिला को बाहर निकाल कर घाट के किनारे लाया, बिना समय गवाए महिला को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा , 30 वर्षीय महिला कहां की रहने वाली है, किन परिस्थितियों की वजह से वह गंगा नदी में डूब रही थी, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया ,