मिर्ज़ापुर वैलेंटाइन डे पर बच्चों ने मातृ पूजन दिवस के रूप में मना लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर 14 वैलेंटाइन डे पर विंध्य योग सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मातृ पूजन दिवस के रूप में मनाकर अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर एक अलग संदेश दिया , बच्चों ने आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन बच्चे अपने माता पिता को तिलक लगाकर एवं उनका माल्यार्पण कर उनका आरती कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया , 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर बच्चों द्वारा एक नया संदेश युवा पीढ़ी को देते हुए कहा कि जीवन को उन्नत एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए माता पिता के आशीर्वाद के साथ हमें अपने भारत के संस्कृति एवं परंपरा तथा गौरव का ध्यान रखते हुए जीवन को जीना चाहिए , हमे कोई ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे हमारी संस्कृति सभ्यता को ठेस पहुंचे , इस अवसर पर संस्थापक योग गुरु योगी भोलेनाथ कहां की आज हमारी भारत के संस्कृति और सभ्यता के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है , जहां हम अपने बच्चों को संस्कारों से जोड़ने से वंचित होते जा रहे हैं , लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं , लेकिन हम सब अपनी संस्कृति व सभ्यता का पालन करते हुए ,आज के युवा पीढ़ी के साथ इस दिन को मातृ- पितृ पूजन दिवस की रुप में मनाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं , कि अगर आज की युवा पीढ़ी इससे सीख ले तो कभी भी वह गलत मार्ग पर नहीं जा सकते , उन्होंने कहा कि माता पिता इस धरती भगवान स्वरूप है , माता पिता जो चरणों में चारों धाम है , कार्यक्रम में योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि आज देश के युवाओं को वेलेन्टाइन नही बल्कि अपितु संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़कर उन्हें इस बात का आभास कराएं , कि भारत भूमि पर एक से बढ़कर एक वीर योद्धा रहे हैं , जिन्हें अपना आइकॉन मानकर अपनी जीवन को नया आयाम दे सकते हैं , वर्ष में एक दिन ऐसा भी हो जहां पर हम अपने माता पिता की पूजा कर सके 14 फरवरी की इनका पूजन कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए ,