मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल विन्ध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य मे लगे कारीगर काम बंद कर बैठे हड़ताल पर
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी धाम विन्ध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगे पत्थर तरासने वाले सभी कारीगर आज काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गए , वही कारीगरों ने विन्ध्याचल थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष हम लोगो को परेशान करते है और आये दिन धमकी देते है की तुम लोगो को जेल भेज देंगे , जिसको लेकर विन्ध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य मे लगे सभी कारीगरों ने आज काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गये , और जिला अधिकारी को मौके पर आने की मांग करने लगे , कारीगरो ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर हम लोगो की समस्या का समाधान नही करती तब तक हम लोग हड़ताल जारी रख्खेगे , कारीगरों का कहना है कि विन्ध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य जे लिए बड़े बड़े पत्थरो को लाने में हम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , जब थानेदार से इसके बारे में कहते है , तो उल्टा वह हम लोगो को जेल में डालने की धमकी देते है , हम लोगो की समस्या का समाधान होना चाहिए ,