मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में लगे हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ब्रीफिंग की गई
मिर्ज़ापुर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हादसा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में आज विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला द्वारा स्टेशन अधीक्षक के साथ सहायक कमांडेंट बीएसएफ, जीआरपी एवं आरपीएफ प्रभारी, थानाध्यक्ष विंध्याचल सहित स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आने-जाने वाले श्रद्धालुओ के भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ,