मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मोतिया तालाब में स्नान के दौरान डूब रहे एक श्रद्धालु की पुलिस ने बचायी जान
मिर्जापुर विन्ध्याचल स्थित मोतिया तालाब में आज स्नान के दौरान एक श्रद्धालु डूबने लगा, वहा मौजूद पुलिस कर्मी ने तत्काल तालाब में कूद कर डूब रहे श्रद्धालु को खींच कर बाहर लाकर उसकी जान बचायी, पुलिस की इस सराहनीय कार्य और बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही, दरअसल जनपद उन्नाव से अपने अन्य साथियों के साथ दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालु आज मोतिया तालाब में स्नान करने के दौरान एक श्रद्धालु बैरिकेटिंग पार कर गहरे पानी में चला गया, और तालाब में डूबने लगा, उसके साथी ने तालाब में डूबने की सूचना पुलिस को दिया, आरक्षी अंकित यादव, 39वीं पीएसी बटालियन ने बहादुरी एवं साहस का परिचय देते हुए समय रहते तालाब में डूबते हुए श्रद्धालु की जान बचा कर तालाब से सकुशल बाहर खींच कर लाया गया, मौके पर उपस्थित आमजन सहित जनपद उन्नाव से आये अन्य लोगों द्वारा आरक्षी पुलिस के समर्पण एवं सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया ,