मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ के धाम में पहुचे जल शक्ति मंत्री का माननीयों ने अंग वस्त्र व बुके देकर किया स्वागत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में आज दर्शन पूजन करने पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर जनपद के कई माननीयो ने पहुचकर अंग वस्त्र व बुके देकर उनका स्वागत किया , उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में दर्शन पूजन करने आये थे , उनके अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर पहुचने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल , नगर विधायक सहित कई भाजपा के नेताओ द्वारा उनसे मुलाकात व उनका स्वागत करने के लिए अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर पहुचे , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व नगर विधायक ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया , तो वही निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बुके देकर उनका स्वागत कर मुलाकात किया ,