मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल फीडर से विद्युत आपूर्ति लाइन शिफ्टिंग के कारण बन्द रहेगी
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल फीडर से होने वाली विद्युत सप्लाई आज बसही में अमृत पेयजल योजना के अन्तर्गत लाइन शिफ्टिंग के कारण 19 जनवरी 2023 यानी आज समय 12:00 बजे से शाम 16:00 बजे तक बन्द रहेगी , ये जानकारी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि दिनांक 19 जनवरी को समय 12:00 बजे से 16:00 बजे तक बसही में अमृत पेयजल योजना के अन्तर्गत लाइन शिफ्टिंग के कारण 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र विन्ध्याचल मिर्ज़ापुर से पोषित होने वाले 11 के0वी0 अष्टभुजा फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी , जिससे उक्त पोषक से पोषित होने वाले क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी , सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि उक्त अवधि में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें , अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय मिर्ज़ापुर