मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से पुलिस ने आज 50 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप-निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से सुनील कुमार पुत्र जयश्री निवासी बल्ली चौराहा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम हेरोईन बरामद किया, थाना विन्ध्याचल पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,