मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री ने माँ का दर्शन पूजन कर कॉरिडोर का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में पहुचे पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री जयवीर सिंह माँ का दर्शन पूजन कर निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर जानकारी हासिल किया , आज प्रदेश के पर्यटन एवं सास्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी पूरे विधि विधान एवं मत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया , मंत्री जी को तीर्थ पूरोहित धीरज मिश्र के द्वारा दर्शन पूजन कराया गया , उसके बाद मंत्री ने निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के द्वारा कारीडोर कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी , मंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय , लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी , उन्होने कहा कि नवरात्र मेला के को देखते हुए निर्माण कार्य इस तरह से किया जाय कि आने वाले दर्शनार्थियों को आने जाने में कोई असुविधा न हो और निर्माण कार्य भी बाधित न होने पायें , प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश के समस्त देवी देवताओं के मंदिर में पूजा पाठ कराया जायेगा , इसके लिये संस्कृति/पर्यटन विभाग से धनावंटन भी किया जायेगा , उन्होंने बताया कि यह कार्य जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में किया जायेगा , उत्तर प्रदेश सरकार की दूसरे कार्यकाल के दौरान यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है , पर्यटन एवं सास्कृतिक विभाग की ओर से चैत्र नवरात्र मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे , रामनवमी 24 घंटे का अखंड पाठ का आयोजन भी कराए जाएंगे , माँ विंध्यवासिनी के धाम में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कराया जायेगा ,