मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल चल रहे नवरात्र मेला क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यव्यस्था का जायजा लिया , मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन पूजन करने पहुच रहे है , श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वैसे तो चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है , फिर भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के प्वाइंट को चेक किया , विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से आने वाली श्रद्धालुजन से संवाद कर वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव से सहयोग करते मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराने के लिए निर्देशित किया , गंगा घाटों पर भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिये अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ,