मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र में तीसरी आँख ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र में एक ओर जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान हर प्वाइंट पर तैनात है, तो वही सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस आसमानी तीसरी आँख ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है, ड्रोन कैमरे से विन्ध्याचल मंदिर क्षेत्र, गंगा घाट, तमाम सड़के, माँ कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर सहित रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थलों पर ड्रोन कैमरे से संदिग्ध व्यक्ति,संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है ,