मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल धाम में सुरक्षा कर्मी द्वारा एक महिला श्रद्धालु से किया गया अभद्र व्यवहार
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में बीती रात मन्दिर बन्द होते समय दर्शन पूजन कर रही एक महिला श्रद्धालु के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , मामला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के संज्ञान में आते ही जांच का निर्देश देते हुए , जांच पूरा होने तक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है , विंध्याचल धाम में सोमवार की देर रात एक महिला अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने आयी थी , रात्रि में मंदिर बन्द होने का समय हो रहा था , दर्शन पूजन कर रही महिला के बाल को पकड़कर निकास द्वार पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने बाल पकड़कर खिंच लिया , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जांच तक सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया , क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा द्वारा बताया गया कि विंध्याचल मंदिर बंद होने के समय भीड़ अधिक होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा रहा था , कुछ श्रद्धालुओं द्वारा एक पुलिस कर्मी के व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त की गई , इस घटना को पुलिस अधीक्षक के द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस कर्मी को जांच होने तक निलंबित कर दिया है ,