मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल देवरहा हंस बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में संघ प्रमुख ने 51 मन लड्डु का लगाया भोग
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल देवरहा हंस बाबा आश्रम में कल देर शाम पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देवरहा हंस बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी को 51 मन लड्डु का भोग लगाकर पूजा पाठ किया , संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचकर भक्त निवास में थोड़ी देर आराम करने के बाद आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर 51 मन लड्डु का भोग लगाकर पूजा पाठ किया , संघ प्रमुख को श्रीधाम वृंदावन के आचार्य मयंक, पंकज और साथ ही विंध्याचल के एक आचार्य ने पूजन कराया , संघ प्रमुख अपने दो दिवसी दौरे को लेकर कल देर शाम सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हंस बाबा आश्रम पहुंच गए थे , आज देवरहा हंस बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए विन्ध्याचल पहुंच दर्शन पूजन कर वाराणसी के लिए रवाना हो गए ,