मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल दर्शन पूजन करने आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी पर क्या कहा
मिर्जापुर विन्ध्याचल दर्शन पूजन करने आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने दर्शन पूजन करने के बाद , कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजन पाठक के आवास पर पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस घटिया पार्टी की जितनी आलोचना की जाए वह कम है , हमारे चार लोग अपील करने की तैयारी कर रहे हैं जो विलंब हो रहा है क्योंकि जजमेंट गुजराती में है , जजमेंट दोषपूर्ण हैं तर्कों पर आधारित नहीं है यह जजमेंट अगली अपीली में खारिज हो जाएगा , राहुल गांधी की सदस्यता दुबारा बहाल होगी , इस तानाशाही सरकार को रोकने के लिए विपक्ष को एक मंच पर आना होगा , राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर तिवारी ने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला कहा कि भाजपा गिरी हुई घटिया असंसदीय राजनीति कर रही है , इस घटिया पार्टी की जितनी आलोचना की जाए वह कम है , कोर्ट के फैसले को लेकर अपर कास्ट बैकवर्ड शेड्यूल कास्ट में वर्गीकरण कर रही है , उन्होंने बताया कि अभिषेक मनु सिंघवी , सलमान खुर्शीद , विवेक तनख्वा और कपिल सिब्बल सभी लोग अपील करने की तैयारी कर रहे हैं ,