मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल गुप्त नवरात्रि व मुहुर्त मुंडन संस्कार के विशेष शुभ मुहूर्त माँ के धाम में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मुंडन संस्कार के लिए विशेष शुभ मुहूर्त पर आज देश के कोने कोने श्रद्धालुओ के माँ के धाम में पहुचने पर पूरे विन्ध्याचल क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा, गुप्त नवरात्रि के तृतीया तिथि पर माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में जनेऊ संस्कार मुंडन की विशेष शुभ मुहूर्त होता है , भारी भीड़ को देखे हुए मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने स्वंयम ही सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले दिखाई दिए, भारी पुलिस बल के साथ ही क्षेत्राधिकारी, दो अपर पुलिस अधीक्षक सहित पीएसी के जवान मंदिर परिक्षेत्र में तैनात किए गए थे, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने में कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े ,