मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल गुप्त नवरात्रि में आये दर्शनार्थयो की गाड़ियों का चारो तरफ लगा बड़ा जमावड़ा
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में गुप्त नवरात्रि की शुभ मुहूर्त पर देश व प्रदेश के दूर दराज से दर्शन पूजन करने आये दर्शनार्थयो की गाड़ी का पूरे विन्ध्य क्षेत्र में एक से एक लक्जरी गाड़ियों का भारी जमावड़ा लगा रहा , मुंडन संस्कार के विशेष शुभ मुहूर्त पर लाखो की संख्या में दर्शनार्थी आज विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में अपने परिवार संग दर्शन पूजन करने आये थे, गुप्त नवरात्रि के तृतीया तिथि पर माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में जनेऊ संस्कार मुंडन की विशेष मुहूर्त होता है , निसको देखते हुए मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने स्वंयम ही सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल पूरे मंदिर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए दर्शनथियो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे , ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने में कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े ,