मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में बाइक सवार डिवाइडर से टकराया एक की मौत दूसरा घायल
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के अमरावती चौराहा सेल्फी पॉइंट के पास में बाइक सवार दो लोग अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए , दोनों घायलों को इलाज के लिए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:00 बजे थाना विंध्याचल क्षेत्र के मडगुडा का रहने वाला कन्हैया बिंद पुत्र प्रभुलाल बिंद और उसका एक साथी मोटरसाइकिल से कही जा रहा था , कि विंध्याचल अमरावती चौराहा सेल्फी पॉइंट के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी , जिसमे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने कन्हैया बिंद उम्र करीब 22 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,