मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला की मौके पर मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के सगरा के पास चलती ट्रेन से रेलवे लाइन पर एक महिला की गिरने से मौत हो गयी , बताया गया कि महिला जनपद सोनभद्र के थाना पन्नूगंज क्षेत्र के जमुहरा की रहने वाली महिला बालेश्वर धाम से लौट रही थी , कि थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के सगरा के पास वह चलती ट्रेन से नीचे रेलवे लाइन पर गिर गयी , जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,