मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में एनडीआरएफ टीम ने रोपवे पर आपात स्थिति में बचाव के लिए किया गया मॉक अभ्यास
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के कालीखोह में लगे रोपवे पर आपात स्थिति में बचाव के लिए आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग ने अपर जिलाधिकारी (भूo/राo) सत्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया , मॉक अभ्यास कार्यक्रम में एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चिकित्सा विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा कुछ ऐसी पटकथा बनाई गयी जिसके अनुसार यह प्रतीत हुआ कि रोपवे फेल हो जाने के कारण रोपवे ट्रॉली में कुछ लोग फंस गए हैं एवं रोपवे स्थल पर आग लग गयी है , तत्क्रम में मॉक अभ्यास में रोपवे रेस्क्यू करके फंसे लोगों को बचाया गया , एवं अग्निशमन विभाग द्वारा लगी हुई आग पर काबु पाया गया ,