मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील फोटो विडियो वायरल करने वाला पकड़ा गया
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के दौरान उसका अश्लील फोटो विडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , थाना विन्ध्याचल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपने साथ दुष्कर्म करने व उसका फोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था , जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 376, 506 भादवि व 67/6ए आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सुरेश कुमार बिन्द पुत्र जीतनारायण बिन्द निवासी पाठक बारी थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,