मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के कोइरान बस्ती में आज एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आस पास के लोगो मे हड़कंप मच गया , मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को इस युवक को कोइरान बस्ती में हाफ पैंट पर देखा गया था , सुबह होने पर उसका शव मिलने से हड़कम्प मच गया , स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची विन्ध्याचल पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया , लेकिन अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त खबर लिखने तक नहीं हो पाया था ,