मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम सेमरी बाबा विश्वनाथ अस्पताल के पास किसी अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया , इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के ग्राम सेमरी बाबा विश्वनाथ अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार ओम प्रकाश बिन्द पुत्र फौजदार निवासी डढ़वा पकसेड़ा थाना विन्ध्याचल उम्र करीब-35 वर्ष को जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया , दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोई ले जाया गया, जहां डाक्टरो द्वारा घायल ओमप्रकाश बिन्द को मृत घोषित कर दिया , थाना विन्ध्याचल पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,