मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र में 45 लाख के अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी में 45 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार कर भेजा जेल , पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन द्वारा प्रेसवार्ता में बताया गया कि थाना विन्ध्याचल पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी के सम्बन्ध में सूचना मिली उक्त सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा विन्ध्याचल क्षेत्र में घेराबन्दी कर 04 अभियुक्तों 1.अमीरूद्दीन अंसारी, 2.धर्मेन्द्र कुमार, 3.अजय कुमार सिंह, 4.इन्द्रबहादुर सिंह को बोलेरो व बलेनो कार सहित गिरफ्तार किया गया है , इन लोगो की गाड़ी में बोरियों में भरकर 100 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ , ये लोग बिहार के भिन्न-भिन्न स्थानों से गांजा लेकर आते है , जिसे जनपद व प्रयागराज एवं अन्य आसपास के जनपदों में बेचा करते थे , गांजा तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो संख्याः JH01X9399 व बलेनो कार संख्याः UP70GK7853 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया , गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा जा रहा है ,