मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के विजयपुर में बंधे में स्नान के दौरान 15 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के विजयपुर गांव में अपने दोस्तों के साथ बंधे पर मौज-मस्ती करने के लिए गया 15 वर्षीय बालक अयान की बंधे में डूबने से मौत हो गयी , ये जानकारी होते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया , स्थानीय लोगो की मदद से 15 वर्षीय अयान के शव को बंधे से बाहर निकाला गया , मिली जानकारी के अनुसार अयान कक्षा नौ का छात्र था , वह अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने बंधे पर गया था , उसी दौरान बंधे के गहरे पानी मे चला गया जहा वह डूब गया , आयन के पिता दुबई में नौकरी करते है , परिवार वालो ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्चे का अन्तिम संस्कार कर दिया , वही परिवार वालो का कहना है कि दुर्घटना हो गया , अब इसके लिए क्या किया जा सकता है ,