मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के देवरहा हंस बाबा आश्रम में एक जुलाई को आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल के देवरहा हंस बाबा आश्रम में एक जुलाई सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत आ रहे है , संघ प्रमुख मोहन भागवत गाजीपुर के हथियाराम मठ घटोरा से शाम करीब साढ़े चार सड़क मार्ग से होते हुए करीब 7:30 बजे तक देवरहा हंस बाबा के आश्रम पहुंचेंगे , जहा रात में विश्राम कर दूसरे दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे तक वाराणसी के लिए रवाना होंगे, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत विन्ध्याचल में माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन करेंगे, साथ ही देवरहा हंस बाबा आश्रम में परिसर स्थित मंदिर में हनुमान जी को 51 मन लड्डुओं का भोग लगाएंगे , उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आज आश्रम में प्रतिनिधियों, संघ के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सारी तैयारियां का जायजा लेने देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचे ,