मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल अवैध वसूली के आरोप में उपनिरीक्षक यातायात हुए निलम्बित
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल दूधनाथ तिराहे के पास पर कल एक ट्रक को यातायात पुलिस द्वारा रोकने से उसके पीछे चल रही दर्शनार्थियों से भरी ऑटो ट्रक के पीछे जाकर भीड़ गया , जिसमे सवार छः लोग घायल हो गए थे , दुर्घटना की जगह पर आम चर्चा रहा कि अवैध वसूली के चक्कर मे तेज रफ्तार ट्रक को रोका गया था , जिसको संज्ञान लेते हुए मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने अवैध वसूली के आरोप में उपनिरीक्षक यातायात राजनारायण को निलम्बित कर दिया , ये जानकारी देते हुए नगर क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा द्वारा बताया गया , उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उपनिरीक्षक यातायात राजनारायण को निलम्बित कर दिया गया , आगे जांच की जा रही है , दरसल सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दुर्घटना होने का सारा मामला कैद हुआ था , दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो आक्रोशित होकर यातायात पुलिस को दौड़ा लिया था , दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस कर्मियों को वहा से भागना पड़ा था ,