मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल अखाड़ा घाट पर एक दर्शनार्थी की स्नान के दौरान डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर आजमगढ़ के एक दर्शनार्थी की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर एक दर्शनार्थी रामजन्म यादव पुत्र अंगद यादव निवासी हरईया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगंढ उम्र करीब 36 वर्ष गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया , जिसकी सूचना स्थानीय लोगो द्वारा थाना विन्ध्याचल पुलिस को दी गयी, पुलिस स्थानीय गोताखोरो की मदद से रामजन्म को गंगा नदी में तलाश कर बाहर निकाला अस्पताल ले जाया गया , जहां डाक्टरों द्वारा दर्शनार्थी को मृत घोषित कर दिया, थाना विन्ध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,