मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल अकोढ़ी में वृद्ध महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी में आज एक वृद्ध महिला की किसी ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी , मृतका की पहचान हीरावती देवी पत्नी स्व0 वंशनारायण यादव निवासिनी ग्राम बबुरा थाना विन्ध्याचल उम्र करीब-58 वर्ष के रूप में हुई , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना विन्ध्याचल पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , बताया गया कि महिला अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकली थी कि रेलवे लाइन पर करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गयी ,