मिर्ज़ापुर विन्धयाचल क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगा नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म
मिर्ज़ापुर थाना विन्धयाचल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग बाल अपचारी को पकड़ कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर बीते 03 सितम्बर को एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में तो लड़की को बरामद कर लिया था , लेकिन आरोपी भाग निकला था , प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्र मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नामजद अभियुक्त बाल अपचारी को आज पकड़कर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा धारा 363, 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए पकड़े गये बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया ,