मिर्ज़ापुर विधायक जी पहुंचे प्रयागराज के झूंसी विभाजन विभीषिका मौन जुलूस में लिया भाग
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज प्रयागराज के झूंसी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी एवं मौन जुलूस आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर भाग लिया , हम आपको बता दे कि आज प्रयागराज के झूंसी मे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी एवं मौन जुलूस कार्यक्रम का प्रयागराज के झूंसी में आयोजन किया गया था , इस कार्यक्रम में आयोजको द्वारा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्यातिथि बनाकर आमंत्रित किया गया था , कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मड़िहान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया , उसके बाद विधायक जी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ सड़को पर तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ मौन जुलूस में शामिल हुए , इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,