मिर्ज़ापुर विद्युत विभाग के मीटर रीडर कई माह से वेतन न मिलने के कारण अपने जोनल अधिकारी का पुतला फूंका
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग में कार्यरत मीटर रीडर का गुस्सा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, आज कई माह से वेतन न मिलने से नाराज मीटर रीडरों ने प्रदर्शन करते हुए अपने जोनल अधिकारी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया , हम आपको बता दे कि पिछले पांच माह से मीटर रीडर का वेतन नही मिलने की वजह से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है, जिसको लेकर मीटर रीडर संविदा कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है , प्रदर्शन करते हुए मीटर रीडरों द्वारा बताया कि हम लोगो को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है, 32 महीने का पीएफ भी नही आया, अपने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है , और जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा,