मिर्ज़ापुर विजयदशमी का मेला देखकर घर वापस जा रहे आटो की ट्रक से टक्कर दो की मौत
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी के पास बीती देर रात्रि में ऑटो और अज्ञात ट्रक में भीषड़ टक्कर हो गई , जिसमें ऑटो सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे , दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेंटर लाया गया , जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के रहने वाले ऑटो चालक सुरेंद्र कुमार और ऑटो में सवार आनंद कुमार बीती देर रात्रि विजयदशमी का मेला देखकर वापस अपने घर जा रहे थे , थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी के पास किसी अज्ञात ट्रक ने उनकी आटो में जोरदार टक्कर मार दिया , आटो में सवार चालक सहित दोनो बुरी तरह से घायल हो गए , स्थानीय लोगो ने उसकी सूचना पुलिस को दिया , मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनो को जिला अस्पताल भिजवाया डाक्टरो ने इलाज के दौरान दोनों को मृत्यु घोसित कर दिया , दोनो थाना कोतवाली देहात के बरकछा कला के रहने वाले थे , पुलिस ने दोनों शव को लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही ,